देशके संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर बुधवार को जिले के विभिन्न संस्थानों में समारोह आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दैारान बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इधर इसे लेकर गिरिडीह लोक सभा युवा कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यालय गिरिडीह में अंबेडकर जयंती मनाया गया। 

जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर ने ही दलितों में शिक्षा का अलख जगाने का प्रय| किया। संतोष राय ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से झंडा मैदान गिरिडीह में जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता कामेश्वर प्रसाद यादव ने की। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर गिरिडीह में राजद को मजबूत किया जाएगा। चुंजका पंचायत के सामुदायिक भवन चिलगा में मुखिया यशोदा देवी ने वार्ड सदस्यों के साथ बाबा साहेब का अंबेडकर जयंती मनाया। इस मौके पर वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। राजद नेता हेस्सामुल इमाम खान ने अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।